फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloody clashes over road occupation, 14 injured

रास्ते पर कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, 14 घायल

Sun, 15 Jun 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bloody clashes over road occupation, 14 injured
सरधना। गांव छुर में मारपीट में घायल व्य​क्ति। संवाद
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव छुर में रास्ते पर कब्जे को लेकर उस्मान व अय्यूब पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से दोनों ओर से लाठी-डंडे, धारदार हथियार व जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों से महिला समेत करीब 14 लोग घायल हो गए। बचाव में आए अन्य युवक के सिर पर भी एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव छुर निवासी उस्मान पक्ष का आरोप है कि उनके पड़ोसी अय्यूब ने अनीस पुत्र शब्बीर के साथ मिलकर सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया। उसी रास्ते पर एक सरकारी नल भी उन्होंने दीवार कर अपने घर के अंदर कर लिया है। इसी रास्ते पर आगे उनका घर है। जिस पर उन्हें आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर गांव में कई दिन पहले पंचायत हुई थी। पंचायत में भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े रहे। बताया कि अनीस पक्ष के लोग राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। शनिवार को उन्होंने अय्यूब के घर की दीवार बनाने को रास्ते पर सैटरिंग बांधते हुए बंद कर दिया। जिस कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए पैड़ को रास्ते से हटा दिया। तो अनीस अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचा और रास्ते से सैटरिंग हटाने का विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग हाथों लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों से शहजाद, अनीस, आसिफ, नसीम, सना, सुहेल, इंतजार, मोहसिन, यामीन, राशिद, उस्मान, मोमीन, आमना, शाहनाज घायल हो गए। वहीं, दोनों पक्ष के बचाव में गांव निवासी गौरव तालियान पर भी एक पक्ष ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को भगाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि दोनों पक्षों के मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों का उपचार कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed