फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloody clash between two parties in Sardhana, nine injured

सरधना में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ घायल

Wed, 11 Jun 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties in Sardhana, nine injured
सरधना। मोहल्ला जोगियान में संघर्ष में घायल युवक। संवाद
सरधना (मेरठ)। नगर के मोहल्ला जोगियान निवासी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश पर कस्बा निवासी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह जान बचाकर घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके घर में महिलाओं व परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर पथराव किया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष को समझाने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गया। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

मोहल्ला जोगियान निवासी दिनेश ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह अपनी किराना की दुकान पर बैठा था। दूसरे मोहल्ला निवासी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह जान बचाकर घर पहुंचा। आरोपी भी उसके घर पर पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पथराव करते हुए पीड़ित के घर में घुसकर महिला व परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। आसपास के लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान दिनेश, छोटा भाई शिव कुमार, भतीजा वरुण व पवन, ताऊ बेगराज, दादी रामेशो और मोहल्ले के रोहताश, सागर, सतीश, सतपाल व कौशल पत्नी सतपाल घायल हो गए। आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

थाना सरूरपुर और सरधना पुलिस मौके पहुंची और लोगाें को समझाने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष हंगामा करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गया। बवाल की सूचना पर पूर्व विधायक संगीत सोम मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी को स्थिति से अवगत कराते हुए मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी करन, दीपक, अर्जुन व विशा, कुनाल, विशाल, प्रवीण, रेखा और संगीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जाएगी।

पुलिस की लापरवाही से बढ़ा तनाव
मोहल्ला जोगियान निवासी रामकिशन ने बताया कि बीते शनिवार को उसका बेटा पवन मेरठ में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बरात में जाने से पहले आरोपी से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। रात में बरात से घर पहुंचा तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी सोशल मीडिया पर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़ित ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद थे।

सरधना। मोहल्ला जोगियान में संघर्ष में घायल युवक। संवाद

सरधना। मोहल्ला जोगियान में संघर्ष में घायल युवक। संवाद

सरधना। मोहल्ला जोगियान में संघर्ष में घायल युवक। संवाद

सरधना। मोहल्ला जोगियान में संघर्ष में घायल युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed