फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloodshed due to the negligence of the police, 14 months back court marriage certificates were shown to the police

Meerut News: पुलिस की लापरवाही से हुआ खून खराबा, 14 महीने पहले की कोर्ट मैरिज के पुलिस को दिखाए थे प्रमाणपत्र

Thu, 23 Mar 2023 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bloodshed due to the negligence of the police, 14 months back court marriage certificates were shown to the police
मेरठ। प्रदीप और निकिता की प्रेम कहानी तीन साल पहले शुरू हुई। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। 14 माह पहले दोनों से घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। हस्तिनापुर थाने आकर उन्होंने पुलिस को शादी का प्रमाणपत्र भी दिखाया। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया। युवक और युवती को उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया। लेकिन परिवारों के बीच रंजिश पनप गई। प्रदीप अपनी पत्नी को घर लाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। नतीजा प्रदीप की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार की हत्या में हस्तिनापुर पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। कोर्ट मैरिज के बाद प्रदीप व निकिता के भाइयों में कई बार विवाद भी हुआ। लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और निकिता के परिजनों ने प्रदीप को मारने की साजिश रच ली। बुधवार दोपहर बाजार में प्रदीप को देखा तो निकिता के भाई लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने बीच बाजार उसे पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति आक्रोश है। आरोप है कि अगर पुलिस 14 महीने पहले प्रदीप और निकिता को अलग नहीं करती तो शायद हत्या न होती।
विज्ञापन


भाई को बचाने के लिए पुलिस से भिड़ी निकिता
बताया जाता है कि वारदात के दौरान निकिता और उसकी मां बबीता भी घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। बबीता को भी मामूली चोट आई। पुलिस ने सभी घायलों को मवाना सीएचसी भेजा। वहीं पर प्रदीप का शव भी था। पुलिस ने निकिता के नाबालिग भाई को पकड़ा तो वह पुलिस से भिड़ गई। सीएचसी पर भी दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। पुलिस ने युवती को भी दोनों नाबालिग भाई और मां के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने की जांच
वारदात की जानकारी पर एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार हस्तिनापुर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। टीम ने कई जगह से नमूने एकत्र किए। दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। प्रदीप के मोहल्ले में दिनभर मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed