फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   blood donation camp meerut

छात्रों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान

Sat, 19 Sep 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Sat, 19 Sep 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp meerut
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक के सहयोग से सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 63 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

कृषि विवि में शुक्रवार को बीटेक के छात्र-छात्राओं की फ्रेशर पार्टी थी। इससे पहले छात्रों ने रक्तदान करने का निर्णय लिया। अमर उजाला ने मेडिकल कॉलज के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। शिविर कृषि विवि के गांधी हॉल में सुबह 10 बजे मेडिकल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. सचिन कुमार के नेतृत्व में शुरू किया गया। शिविर में रक्तदान करने के लिए छात्र छात्राओं में जोश दिखा। शिविर शाम तीन बजे तक चला। इसमें बीटेक, बीएससी एजी के 63 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। इसके लिए चार बेड लगाए गए थे। शिविर के बाद छात्र छात्राओं को रिफ्रेशमेंट भी दिया गया। इसके अलावा उन्हें डोनर सर्टिफिकेट भी मेडिकल के माध्यम से दिया गया। कैंप में डॉ. अनिल, रुचि, ऋतु, दीपक , देवेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

--------------
क्या बोले छात्र-छात्रा
रक्तदान महादान होता है, पहली बार रक्तदान किया है, जिससे बहुत खुशी मिली। अमर उजाला हमेशा ही इस तरह के आयोजन करता रहता है। सभी को रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भुवनेश्वरी धोनी, छात्रा, बीएससी थर्ड ईयर

-  शुरू में डर लग रहा था, लेकिन जब सबको देखा तो खुद ही रक्त देने का मन बनाकर रक्तदान किया। रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए इसके लिए सब जागरूक होकर रक्तदान करें।

-आरती सिंह, छात्रा बीएससी एजी थर्ड ईयर
- कृषि विवि में पहली बार अमर उजाला के अभिनव प्रयास से यह शिविर लगा है। इस तरह के शिविर साल में दो-तीन बार जरूर लगने चाहिए। सभी के रक्तदान करना चाहिए।
- कपिल राणा, बीएससी एजी थर्ड ईयर
- रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। इसलिए छात्र-छात्राओं को रक्तदान भी करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
-राहुल सिंह, बीटेक
- अमर उजाला के सहयोग से कृषि विवि में पहली बार यह कैंप आयोजित किया गया है। रक्तदान करना समाज के लिए बहुत जरूरी है। हमें इसके लिए आगे आना चाहिए।
-अभिषेक ठाकुर, बीएससी एजी
- पहली बार रक्तदान किया है। आगे भी रक्तदान करूंगी। अमर उजाला का यह प्रयास बहुत अच्छा है। अमर उजाला हमेशा ही समाज में इस तरह के काम करने में आगे रहता है।
-बिंती श्रीवास्तव, बीटेक थर्ड ईयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed