फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   block pramukh election meerut

मेरठ में प्रमुखी के मैदान पर सपा का दबदबा

Mon, 08 Feb 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 08 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
block pramukh election meerut

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा। जिले में 12 ब्लॉक में 10 पर सपा समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा जमा लिया। इनमें चार जहां पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। वहीं रविवार को आठ ब्लॉकों में हुए चुनाव परिणाम में छह में सपा प्रत्याशी जीते। जबकि सरधना में भाजपा तो परीक्षितगढ़ में बसपा भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत हासिल हुई।

विज्ञापन


सरधना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुलदीप प्रजापति को विधायक संगीत सोम चुनाव लड़ा रहे थे। उनके सामने सपा समर्थित जितेंद्र विश्वकर्मा चुनाव लड़ रहे थे। कुलदीप ने जिले की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए जितेंद्र को 46 वोटों से हराया। वहीं, परीक्षितगढ़ में कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के प्रत्याशी धर्मेंद्र नागर को भाजपा-बसपा समर्थित कंवरपाल उर्फ केपी ने 23 वोटों से हराया। साथ ही सपा समर्थित प्रत्याशी दौराला से सचिन अहलावत, मवाना से प्रेम सिंह, हस्तिनापुर से कुसुम सिद्धार्थ, जानी से अनिल मुजक्कीपुर, खरखौदा से मंजू गुर्जर, सरूरपुर से हरेंद्र सिंह विजयी हुए।
विज्ञापन


जिले में मवाना को छोड़कर बाकी ब्लॉकों में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मवाना में सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कहासुनी के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जिसके चलते कुछ देर तक मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में निर्दलीय प्रत्याशी अनिता पहाड़पुरिया के पति धीरज ने डीएम पंकज यादव और एसएसपी डीसी दूबे को बताया कि फलावदा एसओ उनके दो वोट उठाकर ले गये हैं। डीएम के निर्देश पर कुछ देर बाद दोनों सदस्य वापस आ गये। इसके बाद शांति से मतदान हुआ। वहीं, सरधना में भी विधायक संगीत सोम ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।


चार पहले हो चुके निर्विरोध
चुनाव में मेरठ ब्लॉक से सपा से नितिन कसाना, रजपुरा से योगेंद्र कुनकुरा, रोहटा से बॉबी और माछरा से कौशल शुक्रवार को ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed