फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blame of taking bribe in Meerut police station, and did not leave the accused

यूपी: आरोपी को छुड़ाने के नाम पर ऐंठे 10 हजार, थाने में जमकर बखेड़ा, सीओ ने लगाई फटकार

Wed, 29 Aug 2018 03:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 29 Aug 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Blame of taking bribe in Meerut police station, and did not leave the accused
महिला से जानकारी लेते सीओ दौराला - फोटो : अमर उजाला

रिश्वत लेने का आरोप लगाकर एक महिला ने थाने में बखेड़ा कर दिया। महिला का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद भी बेटे को नहीं छोड़ा। वहीं सूचना पर सीओ दौराला ने थाने पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। साथ ही पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। बाद में बेटे को छोड़ दिया।

विज्ञापन


मामला मंगलवार रात करीब 9:30 बजे का है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सीओ दौराला पंकज सिंह को बताया कि दो दिन पूर्व क्षेत्र की एक किशोरी ने उसके दो बेटों पर टेंपो से अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला छेड़छाड़ का निकला था। पुलिस ने उसके एक बेटे लोकेश को ही मुख्य आरोपी मानकर छेड़छाड़ में केस दर्ज किया था। लेकिन उसके पकड़े न जाने पर लोकेश के दो भाइयों को पुलिस घर से उठा लाई।

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये लेने के बावजूद एक बेटे को तो छोड़ दिया, जबकि दूसरे बेटे को थाने में ही बैठा रखा है। पुलिसकर्मियों द्वारा टालमटोल करने पर महिला ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से कर दी। 

सीओ दौराला ने बताया कि इस संबंध में महिला के बयान दर्ज कराने के बाद थाने के मुंशी, होमगार्ड और अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। वे खुद इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने मुंशी और पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी आरोपी को पकड़ने या छोड़ने का काम विवेचक का है। यह उसका काम है कि वह जांच के बाद किसको छोड़े और किसे कोर्ट में पेश करे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed