फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   blame of maanpur police betten teen girls, parents bettin police

मानपुर पुलिस पर किशोरियों से अभद्रता का आरोप, नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को पीटा

Sun, 26 Apr 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
blame of maanpur police betten teen girls,  parents  bettin police
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक व्यक्ति के घर शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति के बारे में पूछा तो घर पर मौजूद किशोरियों ने बताया कि उनके वे घर पर नहीं हैं। आरोप है कि पुलिस ने किशोरियों से अभद्रता कर मारपीट कर दी। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी इक्ट्ठा हो गए। पुलिस के व्यवहार से गुस्साए लोगों ने पुलिस से मारपीट की। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को गांव के बाहर तक दौड़ाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मामला हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव मानपुर का है। एक व्यक्ति के घर शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे मुजफ्फरनगर पुलिस के दो सिपाही सिविल वर्दी में पहुंचे और उक्त व्यक्ति को थाने चलने के कहा। उक्त व्यक्ति ने बिना वजह थाने जाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी वापस चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद गाड़ियों में छह पुलिसकर्मी पहुंचे। उस समय उक्त व्यक्ति खेत पर चला गया था। पुलिस कर्मियों ने उक्त व्यक्ति के घर उसकी किशोरियों से पूछताछ की। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। एक किशोरी ने विरोध किया तो एक पुलिसकर्मी ने उससे मारपीट कर दी। किशोरियों के शोर मचाने पर अन्य महिलाओं और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी हड़काया तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस से मारपीट कर दी। लाठी डंडे लेकर पुलिस को गांव के बाहर तक दौड़ाया। इसके बाद पुलिस चुपचाप चली गई। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि आज तक उन पर कोई मामला दर्ज नहीं है। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। हस्तिनापुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

जांच कराएंगे
मानपुर गांव के मामले की कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed