फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   blame of chairman brother beetin to clark

पूर्व चेयरमैन के भाई पर लिपिक से मारपीट का आरोप

Thu, 13 Feb 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
blame of chairman brother beetin to clark
किठौर(मेरठ)। नगर पंचायत के एक लिपिक ने पूर्व चेयरमैन के भाई और एक अन्य युवक के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिपिक का आरोप है कि आरोपी और एक अन्य युवक अवैध कब्जे का नक्शा बनाने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव दोताई निवासी फारूख पुत्र शरीफ ने बताया की वह नगर पंचायत कार्यालय किठौर में लिपिक पद पर तैनात है। कस्बा निवासी आस मोहम्मद पुत्र ग्यासुल कस्बा में ही प्राइमरी पाठशाला नंबर एक के सामने मुसिया तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहा है। आरोप है कि आस मोहम्मद ने पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ के छोटे भाई फारूख गौड़ के साथ मिलकर भवन निर्माण के लिए जबरन नक्शा पास कराने का दबाव बनाया था। इसका उसने विरोध किया था। आरोप है की बुधवार दोपहर करीब 12 बजे फारूख और आस मोहम्मद नगर पंचायत कार्यालय में आए और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। साथ ही नक्शा पास न करने पर जाने से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया की मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed