{"_id":"5d4202ba8ebc3e6ca9217d37","slug":"blackmailing-to-women-meerut-news-mrt436046713","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को ब्लैकमेल कर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को ब्लैकमेल कर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा (मेरठ)। दुष्कर्म पीड़िता एक छात्रा ने पड़ोसी युवक द्वारा दो साल से किए जा रहे ब्लैकमेल से तंग आकर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश कर डाली। गनीमत रही कि परिजनों को समय रहते इसका पता चल गया। उन्होंने छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। मामला खुलने के बाद परिजनों ने बुधवार को आरोपी युवक के खिलाफ थाना कंकरखेड़ा में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। दो साल पूर्व वह घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला एक युवक इस दौरान जबरन घर में घुस आया था और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने छात्रा की फोटो खींचने के अलावा वीडियो भी बना ली थी। कहीं शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल से आरोपी उसको ब्लैकमेल करता आ रहा था। एक बार आरोपी ने उससे 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। वह केवल 12 हजार ही दे पाई। इसके बाद आरोपी ने उससे एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया तो उसने घर में अपनी मां के जेवरात चोरी कर आरोपी को सौंप दिए, जो आरोपी ने 70 हजार रुपये में बेचे थे।
इस बीच परिजनों ने छात्रा का कहीं ओर रिश्ता तय कर दिया तो आरोपी ने उसकी होने वाली ससुराल में वीडियो क्लिप भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर वह डिप्रेशन में आ गई और उसने दो दिन पूर्व घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने उसे किसी तरह बचा लिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजनों ने बुधवार को पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा का कहना है कि आरोपी सोनू पुत्र ईश्वर दयाल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।