फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blackmailed a woman and extorted 2.5 lakh rupees, made her video and photos viral

महिला को ब्लैकमेल कर ढाई लाख हड़पे, वीडियो व फोटो वायरल किए

Sun, 20 Jul 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed a woman and extorted 2.5 lakh rupees, made her video and photos viral
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को ब्लैकमेल कर युवक ने ढाई लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद और रुपये की मांग पूरी न करने पर उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। इससे महिला की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है। गांव निवासी युवक ने उसके पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए बात की। उससे मोबाइल नंबर, कुछ कागजात और फोटो ले लिए। आरोपी उससे फोन पर बात करने लगा। फरवरी 2024 में वह बैंक जा रही थी। तभी आरोपी गाड़ी लेकर आ गया। आरोपी ने उसे पीने के लिए जूस दिया। इससे वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और अश्लील फोटो व वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अश्लील हरकत और रुपये की मांग करने लगा। आरोपी ने पीड़िता के ढाई लाख रुपये हड़प लिए। 10-12 दिन पूर्व आरोपी पीड़िता को रास्ते में मिला और फिर से रुपये की मांग की। पीड़िता ने रुपये देने से मना किया तो उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता के मुताबिक इससे समाज में उसकी काफी बदनामी हुई। वैवाहिक जीवन भी खत्म होने की कगार पर है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed