{"_id":"5996929a4f1c1b591f8b484e","slug":"blackmail-fired-kerosene-and-set-fire-to-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल करने से तंग छात्रा ने केरोसिन डालकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेल करने से तंग छात्रा ने केरोसिन डालकर लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ने आग लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो शोहदों की छेड़छाड़ और फोटो खींचकर ब्लैक मेल करने से तंग आकर 12 वीं की एक छात्रा ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे मेरठ के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। छात्रा की मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ थाना आदर्श मंडी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मोहल्ला माजरा निवासी आकाश कौशिक और उसका दोस्त शुभम छात्रा को पिछले करीब आठ महीने से परेशान कर रहे हैं। आरोपियों ने उसे दोस्ती के नाम पर एक होटल में बुलाया था और वहां उसके अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो भी बना ली। उनकी इस हरकत के बाद छात्रा ने उनसे दूरी बना ली थी। इसके बाद दोनों स्कूल आते जाते समय उसका पीछा करने लगे। दोनों आरोपी युवक छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। इसी से तंग आकर बुधवार की रात छात्रा ने आत्मदाह कर जान देने की कोशिश की। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो वहां गंभीर रूप से झुलसी हालत में छात्रा तड़प रही थी। उसे शामली के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/