फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिस्ट्रीशीटर से दोस्ती... गिरफ्तारी के नाम पर यूपी पुलिस कर रही ड्रामा, आखिर कैसे दबोचा जाएगा राहुल काला

Tue, 13 Oct 2020 11:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Black was not nominated, Dabish claims
लाल घेरे में वांटेड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सोतीगंज के अपराधी कबाड़ियों पर पुलिस कार्रवाई न कर दोस्ती का हक निभा रही है। इसका प्रत्यक्ष नमूना हिस्ट्रीशीटर राहुल काला है, जिसकी तलाश में दबिश के दावे करने वाली पुलिस ने उसे अभी तक नामजद तक नहीं किया है। सवाल है कि पुलिस जब काला को नामजद ही नहीं करना चाहती तो गिरफ्तारी कैसे हो सकती है।

Meerut News: Black was not nominated, Dabish claims
मुठभेड़ की फोटो और वांटेड कबाड़ी के साथ तीनों पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने तीन दिन पहले वाहन चोर की निशानदेही पर राहुल काला की तलाश में उसके सोतीगंज स्थित गोदाम में दबिश दी थी। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी वहां मौजूद थी। राहुल काला सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने गोदाम से कई बाइकों के चेसिस बरामद किए थे। जिनकी जांच करने के लिए फोरेंसिक लैब में भेजने का दावा भी किया गया था। दिल्ली पुलिस की टीम राहुल काला की तलाश में मेरठ में ही डेरा डाले है। लेकिन तीन दिन से पुलिस टीम राहुल काला को लेकर ड्रामा कर रही है।

Meerut News: Black was not nominated, Dabish claims
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा कि अभी तक राहुल काला सदर थाने या फिर दिल्ली पुलिस का नामजद आरोपी नही है। ऐसे में सवाल उठता कि जब अभी वह आरोपी ही नहीं है तो उसकी कैसे तलाश की जा रही है। काला पुराने मुकदमे में जमानत पर है। काला से पुलिस दोस्ती निभा रही है। पुलिस इसका मौका दे रही है कि दो-चार दिन में मामला ठंडा होते ही फिर पहले की तरह वह अपना धंधा कर सके।

यह भी पढ़ें: तहसीलदार पत्नी की मौत... सदमे में पति, खौफनाक था हादसा, तीन की गई जान, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Black was not nominated, Dabish claims
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ मजाक बना रही पुलिस
दिल्ली पुलिस भी मजाक बना रही है। एक तरह वाहन चोर ने पूछताछ में राहुल काला का नाम लिया। उसकी निशानदेही पर दबिश भी दी गई। दूसरी तरफ सदर थाना पुलिस भी दावा करती है कि राहुल काला सोतीगंज में चोरी की बाइक काटने में माहिर है। बताया जाता है कि काला चोरी की 1000 से अधिक बाइक काट चुका है। इस मामले में मेरठ और दिल्ली पुलिस के दावे बहुत बड़े हैं। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Meerut News: Black was not nominated, Dabish claims
पुलिस ने सोतीगंज में लगवाए सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

पक्की दोस्ती, कैसे करें काला पर कार्रवाई
पुलिस का दावा कि राहुल काला के खिलाफ अभी कोई भी ऐसा सुबूत नहीं है, जिसे उसे मुकदमे में नामजद किया जाए। इससे साफ है कि पुलिस राहुल से पक्की दोस्ती निभा रही है। काला पर कैसे कार्रवाई करें, इसको लेकर कुछ सूझ नहीं रहा है। पुलिस की महज खानापूर्ति की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। काला के खिलाफ कोई भी आरोप नहीं बनता जब तक की एफएसएल रिपोर्ट न आ जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed