फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Black Flags Put Up From Begum Pul to Lal Kurti as Meerut Traders Oppose Demolition Action

मेरठ:बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बेगमपुल से लालकुर्ती तक दुकानों पर लगे काले झंडे, व्यापारियों ने जताई चिंता

Mon, 05 Oct 2026 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Oct 2026 12:48 PM IST
सार

मेरठ में व्यापारियों का काला झंडा अभियान बेगमपुल से लालकुर्ती तक पहुंच गया। व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान जताते हुए रोजगार, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन
Black Flags Put Up From Begum Pul to Lal Kurti as Meerut Traders Oppose Demolition Action
काले झंडे दिखाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और भविष्य की सुरक्षा को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के नेतृत्व में चलाया जा रहा काला झंडा अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। रविवार को बेगमब्रिज रोड और लालकुर्ती पैठ क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर अभियान को समर्थन दिया। व्यापारियों ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन प्रभावित व्यापारियों के रोजगार और भविष्य की सुरक्षा के लिए समाधान चाहते हैं।

विज्ञापन


बेगमब्रिज रोड पर दुकानों पर लगाए काले झंडे
बेगमब्रिज रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र गोयल और महामंत्री सुमित ग्रोवर के नेतृत्व में व्यापारियों ने काला झंडा अभियान में भागीदारी की। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने दुकानों पर काले झंडे लगाए। व्यापारियों ने शासन-प्रशासन और केंद्र एवं प्रदेश सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान सुभाष सोपती, संजीव रस्तोगी, तरुण कुमार गुप्ता, विकास गिरधर और पंकज अनेजा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती की दौड़: आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, दो के पैर में फ्रैक्चर; 828 ने लगाई 4.8 किमी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुर्ती पैठ में भी व्यापारियों ने जताया समर्थन
लालकुर्ती पैठ क्षेत्र में भी व्यापारियों ने दुकानों पर काले झंडे लगाकर अभियान का समर्थन किया। क्षेत्र के अध्यक्ष छिद्दा सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई। इस दौरान महेंद्र कुमार, महेश चावला, लकी सेठी, मयंक बिंद्रा, संजीव रस्तोगी, तरुण कुमार गुप्ता, विकास गिरधर और पंकज अनेजा सहित अन्य व्यापारी और व्यापारी नेता मौजूद रहे।

बोले- सरकार से सिर्फ सहयोग की मांग
संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि काले झंडे लगाए जा रहे हैं, लेकिन दूसरे दिन दुकानों से झंडे हटा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार के खिलाफ नहीं हैं और केवल सरकार से सहयोग की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि उनकी आजीविका और रोजगार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाए।

अभिलेखों के सत्यापन और पक्ष रखने का अवसर देने की मांग
बेगमब्रिज रोड व्यापार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और संयुक्त व्यापार संघ मंत्री सुमित ग्रोवर ने कहा कि व्यापारियों की सहभागिता से काला झंडा अभियान को मजबूती मिल रही है। संयुक्त व्यापार संघ मंत्री विकास गिरधर और संजीव जिंदल ने व्यापारियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।

व्यापारियों ने मांग की कि संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कराया जाए और प्रभावित व्यापारियों को अपने दस्तावेजों के साथ पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed