फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Tomar submitted a memorandum to the Additional Commissioner.

Meerut News: भाकियू तोमर ने अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Thu, 20 Aug 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
BKU Tomar submitted a memorandum to the Additional Commissioner.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने हापुड़ जिला अस्पताल की समस्याओं को लेकर अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
जिला अध्यक्ष आकिल राणा ने मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी के नाम यह ज्ञापन दिया। उन्होंने अधिकारियों पर किसानों और आमजनों से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। ज्ञापन में कहा गया कि हापुड़ जिला अस्पताल में गंदगी है और बिना सुविधा शुल्क कोई काम नहीं होता। अल्ट्रासाउंड के लिए 300 रुपये और ऑपरेशन व डिलीवरी के लिए भी शुल्क लिया जाता है। हापुड़ महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका खटीक ने हाल ही में अस्पताल की सीएमएस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। अपर आयुक्त ने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में शेरुदीन, फुरकान, मेहराज, बिलाल, आकिल, मोनिका आदि मौजूद रहे।
------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed