फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU staged strike at the power plant due to electricity problem

Meerut News: बिजली की समस्या के लिए भाकियू ने बिजलीघर पर दिया धरना

Sun, 14 Jul 2024 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
BKU staged strike at the power plant due to electricity problem
दौराला। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला सचिव प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर सकौती बिजलीघर पर धरना दिया गया। अधिकारियों ने पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

प्रशांत चौधरी ने बताया कि शनिवार को धरने के दौरान उपभोक्ता के फोन नंबर से शिकायत दर्ज करने, मौजूदा बिलों को कैंप लगाकर ठीक करने, एसडीओ कार्यालय पर लोगों की शिकायत के निस्तारण की व्यवस्था करने, गांव शाहपुर जदीद में दीपक के घर के सामने से सड़क पार खंभे पर एबीसी लाइन का केबल लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बताया कि लगातार उपभोक्ताओं के बिल बढ़े हुए आ रहे हैं, जिस कारण उपभोक्ता परेशान हैं। धरने की जानकारी पर अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल, अधीक्षण अभियंता धर्म विजय, एसडीओ शिवप्रकाश भाकियू पदाधिकारियों के बीच पहुंचे और वार्ता की। पदाधिकारियों ने मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान शौकेंद्र सिंह, चमन सिंह, अनुज व रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed