फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Sangharsh Morcha's Foundation Day Celebrated

Meerut News: भाकियू संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया

Sun, 05 Jul 2026 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
BKU Sangharsh Morcha's Foundation Day Celebrated
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत संगठन) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। किसानों के अधिकारों की रक्षा करने और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाकर और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान के कार्यालय गांव ढिकौली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान ने कहा कि भाकियू संघर्ष मोर्चा हमेशा किसानों के मान-सम्मान, उनके अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य देश के अन्नदाता को न्याय दिलाना और उसकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की सभी जायज मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक संगठन का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान ने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। जिला संगठन मंत्री ठाकुर पवन चौहान, युवा नगर अध्यक्ष ठाकुर शनि प्रताप ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में जॉनी चौहान, एडवोकेट दिव्य गुर्जर, अनिल चौधरी, सतवीर चौधरी, शानू चौहान, राजेंद्र चौहान, पप्पी चौहान, राजा चौहान, रिंकू चौहान आदि संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed