फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU locked all the offices of Ganna Bhawan and staged a sit-in.

Meerut News: गन्ना भवन के सभी कार्यालयों में ताले जड़ भाकियू ने दिया धरना

Thu, 18 Dec 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
BKU locked all the offices of Ganna Bhawan and staged a sit-in.
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की ओर से गन्ना इंडेंट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर गन्ना भवन में धरना दिया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से यहां किसानों का धरना चल रहा है। बुधवार को भी भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में भी किसान गन्ना भवन में धरने पर बैठे रहे। किसानों ने गन्ना भवन के सभी कार्यालयों ताले जड़ दिए और जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय के बाहर ही गद्दे डालकर बैठ गए। बुधवार देर शाम 6 बजे उप गन्ना आयुक्त राजीव राय और किसानों के बीच वार्ता हुई जो विफल हो गई। इसके बाद देर रात फिर वार्ता हुई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मोहिउद्दीनपुर मिल और मवाना मिल पर किसानों का गन्ना ठीक प्रकार से नहीं लिया जा रहा है। किसान का इंडेंट अगर 18 क्विंटल का है और ट्रॉली में 24 क्विंटल गन्ना है तो उसे नहीं लिया जा रहा है। अगर अधिक गन्ना लिया जा रहा है तो किसानों का अगला इंडेंट भी उतना ही बनकर आ रहा है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि अन्य मिलों पर किसानों को कोई समस्या नहीं आ रही है। वहीं मिलों के द्वारा खुद मिल से दी गई किस्म का गन्ना लेने से इनकार किया जा रहा है। गन्ने को रिजेक्ट किया जा रहा है। जबकि मिलों के द्वारा ही यह 1831 किस्म का बीज दिया गया। अब किसानों के आगे फसल नष्ट होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एडीएम सिटी बृजेश कुमार और उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने किसानों से वार्ता की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद बुधवार शाम को भी उप गन्ना आयुक्त और किसानों के बीच देर शाम को वार्ता हुई। वार्ता में एडीएम सिटी बृजेश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, मिलों के गन्ना महाप्रबंधक आदि भी मौजूद रहे। एडीएम सिटी ने जिलाधिकारी वीके सिंह से भाकियू जिलाध्यक्ष की वार्ता कराई। डीएम ने जल्द समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की बात कही। इस दौरान धरना स्थल पर ही किसानों ने रागिनी गाकर समय व्यतीत किया। धरने के दौरान अधिक ठंड होने के कारण कई किसानों की तबीयत भी खराब हो गई। इस दौरान मेज चिंदोडी, हर्ष चहल, बिट्टू, भोपाल, सत्यवीर, देशपाल, नरेश, सुनील, अनूप, नीरज, सनी प्रधान आदि संख्या में किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से पूछे गन्ने की किस्मों के नाम
धरने में आसपास के कई गांवों से किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने गन्ना भवन कार्यालय के सामने ही गन्ने की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। किसानों ने गन्ना विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान किसान चार किस्म का गन्ना लेकर पहुंचे और अधिकारियों से गन्ने की किस्म पूछी लेकिन वह नहीं बता सके। इस पर किसानों ने गन्ने की किस्म का नामकरण करते हुए उसे बेनाम बादशाह का नाम दिया। वहीं मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed