फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Kisan Sabha warns of agitation against Energy Corporation

Meerut News: भाकियू किसान सभा की ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Mon, 06 Oct 2025 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
BKU Kisan Sabha warns of agitation against Energy Corporation
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ किसान-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई लड़े जाने का एलान किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष निखिल राव ने बताया कि कुछ समय से किसान एवं मजदूर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन विभाग में तानाशाही और भ्रष्टाचार लगातार जारी है। अधिकारियों द्वारा समस्याओं का समाधान करने के बजाय रिश्वत की मांग की जा रही है, जो कि पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
विज्ञापन

किसान-मजदूरों की प्रमुख समस्याओं में बिजली बिलों का अत्यधिक आना, मीटर खराब होने पर समय से बदलाव न किया जाना, बिजली के तार और खंभे खराब होने के बावजूद उनकी मरम्मत न होना, नए कनेक्शन पर जबरन अतिरिक्त धन की मांग आदि इन गंभीर मुद्दों को लेकर भाकियू किसान सभा के जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व में आगामी बुधवार को ऊर्जा निगम के एमडी कार्यालय पहुंचेगी। इस दौरान विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और समस्याओं से एमडी को अवगत कराते हुए समाधान के लिए निश्चित समय सीमा मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed