फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Kisan Sabha took out Tricolor Yatra

Meerut News: भाकियू किसान सभा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 27 Jan 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
BKU Kisan Sabha took out Tricolor Yatra
सरधना। भाकियू किसान सभा ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के बाद एसडीएम को समस्याओं के निस्तारण 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान-सभा) ने क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गणतंत्र दिवस पर सद्भावना तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मेरठ चौधरी निखिल राव ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी और राष्ट्रीय संरक्षक सतेंद्र त्यागी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, सामाजिक सौहार्द और संविधान के प्रति आस्था प्रकट करते हुए प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की वर्षों से लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित करना रहा।
विज्ञापन

प्रशासन को अवगत कराया गया कि क्षेत्र में आरडीएफ कचरे को जलाए जाने से प्रदूषण फैल रहा है। आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान, नकली कीटनाशक दवाओं की बिक्री, गन्ने के ओवरलोड ट्रकों से लगने वाले जाम आदि अन्य समस्याएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि संगठन किसान और मजदूरों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन को जनहित में आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed