फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Kisan Sabha President alleges house arrest.

Meerut News: भाकियू किसान सभा के अध्यक्ष ने लगाया हाऊस अरेस्ट करने का आरोप

Fri, 17 Jul 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
BKU Kisan Sabha President alleges house arrest.
मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने मुरादनगर जाने की तैयारी कर रहे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने पुलिस-प्रशासन पर शुक्रवार को उनके ईकड़ी गांव में आवास पर हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से जाने से पहले ही यह कार्रवाई की गई।

संगठन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुरादनगर के रावली रोड स्थित केपीटी कॉलेज में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत राजपाल त्यागी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर सगठन ने मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया था। भाकियू (किसान सभा) के अध्यक्ष मनोज त्यागी का कहना है कि संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सतेंद्र त्यागी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को चिराग त्यागी हत्याकांड में निष्पक्ष कार्रवाई और किसान समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी थी। आरोप है कि कार्यक्रम में रवाना होने से पहले ही पुलिस-प्रशासन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी को उनके आवास पर रोक दिया। संगठन ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए गए थे। किसी को गिरफ्तार या नजरबंद नहीं किया गया। कानून व्यवस्था बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed