फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU (Dhan Singh Kotwal faction) creates a ruckus and stages a sit-in protest at Mawana Tehsil.

Meerut News: मवाना तहसील में भाकियू धनसिंह कोतवाल का हंगामा, धरना दिया

Mon, 06 Jul 2026 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
BKU (Dhan Singh Kotwal faction) creates a ruckus and stages a sit-in protest at Mawana Tehsil.
पुलिस द्वारा रोके जाने पर तहसील में धरना देते भाकियू धनसिंह कोतवाल के कार्यकर्ता। (मवाना)
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के कार्यकर्ता संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपने जाते समय पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया। बाद में डीएम को ज्ञापन दिया।
सोमवार को कार्यकर्ता संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन देने जा रहे थे। तैनात पुलिस ने कुछ लोगों को ज्ञापन देने जाने के लिए कहा। जिस पर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। एडीएम नवीन चंद्र ने आकर वार्ता कर मामला शांत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें उपभोक्ताओं पर थोपे गए नए बिजली नियमों का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा कि उपभोक्ताओं पर जबरन थोपे जा रहे दो किलोवाट से तीन किलोवाट के नियम को तत्काल वापस लिया जाए और क्षेत्र में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए। इसके साथ ही लगातार ठप हो रही विद्युत आपूर्ति को तुरंत सुचारू करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से गन्ना भुगतान, खाद की किल्लत, मिट्टी जांच को कैंप लगाने,बिजली आपूर्ति में सुधार, जलालपुर जोरा में रोकी गई चकबंदी को तत्काल शुरू कराने और राजस्थान में हुई जगन सिंह गुर्जर की हत्या की सीबीआई जांच आदि मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील बना, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रुद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनमोल महान, प्रदेश सचिव आकाश भाटी, जिला उपाध्यक्ष कालेंदु गुर्जर, तोमर बना, अनुराग गुर्जर, खालिद राजपूत, हाजी आरिफ अंसारी, सरताज खान, शहजाद अंसारी, आसिफ प्रधान आदि उपस्थित रहे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed