{"_id":"6ad21ddc9afba1e51b0b23d5","slug":"bku-chaduni-extends-support-to-the-sit-in-protest-by-the-rashtriya-kisan-mazdoor-sangathan-meerut-news-c-72-1-mct1009-161172-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के धरने का भाकियू चढ़ूनी का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के धरने का भाकियू चढ़ूनी का समर्थन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज की मांग को लेकर गन्ना विभाग में पिछले 41 दिन से धरना दिया जा रहा है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने भी गन्ना भवन पहुंचकर अपना समर्थन दिया और धरना शुरू किया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रधान ने बताया अब यह आंदोलन पूरी तैयारी से होगा। जरूरत पड़ने पर बड़ी महापंचायत भी होगी और गांव-गांव से किसान धरने में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 14 दिन के बाद विलंब से गन्ना बकाया भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज देना ही होगा। इसके अलावा सरकार को 600 रुपये प्रति क्विंटल को गन्ने का भाव करना चाहिए। धरने में भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र, भगत सिंह, मंडल अध्यक्ष राहत मुखिया, इंद्रजीत सिंह, संदीप आदि मौजूद रहे।