फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Chaduni demanded solution to the problems

Meerut News: भाकियू चढ़ूनी ने की समस्याओं के समाधान की मांग

Thu, 22 Jan 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
BKU Chaduni demanded solution to the problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तालियान के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी कई समस्याएं उठाई गईं। तहसील सरधना के लगभग 30 प्रतिशत किसानों की खतौनी में नाम और रकबे की गलतियों का हवाला देते हुए सरकारी योजनाओं और अन्य कार्यों में आने वाली परेशानियों के समाधान की मांग की गई। इसके अलावा जाफरनगर, बेगमाबाद, पाथौली, करनावल, पुर और सरधना कस्बे में बंदरों के आतंक और आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की समस्या भी उठाई गई।
विज्ञापन

किसानों ने पाथौली-ईकड़ी संपर्क मार्ग पर भूनी माइनर की पुलिया की ऊंचाई कम करने और सड़क की ढलाई नियमानुसार कराने, छुर व कालंदी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी पर रोक लगाने, गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने और ट्रकों में अधिक ऊंचाई तक गन्ना लादने से होने वाले हादसों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की। भाकियू ने एसडीएम से इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed