फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bku,BKU workers created a ruckus when the water tanker did not reach

पानी का टैंकर नहीं पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
bku,BKU workers created a ruckus when the water tanker did not reach
पानी का टैंकर नहीं पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

- 10 मिनट के लिए कराया टोल फ्री
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर कृषि कानून के विरोध में चल रहे भाकियू के धरने में रविवार को कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पानी का टैंकर टोल से हटा लिया गया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा दिया और हंगामा किया। आश्वासन के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे हैं। रविवार को टोल प्लाजा पर धरने के दौरान नगर निगम द्वारा भेजे जाने वाला पानी का टैंकर नहीं पहुंचा। भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए टोल की लाइन नंबर तीन व चार पर कब्जा कर फ्री करा दिया। सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। आनन-फानन में टोल अधिकारी कार्यकर्ताओं से वार्ता करने पहुंचे। नगर निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। नगर निगम अधिकारियों ने जल्द टैंकर भेजने का आश्वासन दिया। जिस पर कार्यकर्ता शांत हुए। लगभग दस मिनट तक टोल से वाहन फ्री गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed