फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU announces siege of the Commissioner's office and a Mahapanchayat.

Meerut News: भाकियू ने किया कमिश्नरी घेराव और महापंचायत का एलान

Mon, 24 Aug 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
BKU announces siege of the Commissioner's office and a Mahapanchayat.
रोहटा क्षेत्र में किसानों से जनसंपर्क करते भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी। संगठन
- किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से हैं नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। किसानों की जिला स्तरीय समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने एक सितंबर को मेरठ में कमिश्नरी चौराहे पर घेराव और किसान-मजदूर महापंचायत करने का एलान किया है। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना या जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि 21 जुलाई को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी वीके सिंह को ज्ञापन सौंपकर जिला मुख्यालय का घेराव किया गया था। उस दौरान समस्याओं के समाधान के लिए 40 दिन का समय दिया गया था। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

महापंचायत की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष ने सरधना, रोहटा, जानी, डूंगर, कलीना, जटपुरा समेत करीब एक दर्जन गांवों में किसानों से संपर्क किया। किसानों ने बिजली का लोड बढ़ाने, अधिक बिल भेजने, लोड बढ़ाकर पेनल्टी लगाने, स्मार्ट मीटर लगाने, नलकूपों को रात में बिजली देने और नलकूपों पर चोरी की घटनाओं समेत कई समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग चौधरी ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी समेत जिले के अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। किसान और संगठन अब परेशान हो चुके हैं। सुनवाई नहीं होने के कारण आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। इस दौरान मोनू, सुरेंद्र सिंह, बबलू, सुनील, सत्ते, देशपाल, सत्यवीर सिंह, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed