फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU agitators' strike ends after assurance

Meerut News: आश्वासन के बाद भाकियू आंदोलनकारी का धरना समाप्त

Fri, 18 Oct 2024 04:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
BKU agitators' strike ends after assurance
सरधना। भारतीय किसान यूनियन आंदोलनकारी गुट किसानों की समस्याओं की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते बुधवार को भाकियू आंदोलनकारी गुट बुधवार को तहसील परिसर में विभिन्न मांग को लेकर धरने बैठे गए थे। उन्होंने मांग की है कि गांव छुर में भूमिया बाबा की जमीन की पैमाइश कराई जाए। गांव कालंद में माता की जमीन की पैमाइश कराकर जमीन पूरी कराई जाए। समौली गांव में तालाब पर अवैध कब्जा हटाया जाए। साथ ही खाद के गड्ढों को कब्जा मुक्त कराए जाए।
विज्ञापन

गांव पिठलोकर में किसान की भूमि की पैमाइश कराकर भूमि पूरी कराई जाए। नगर के कालंद रोड छावनी में अवैध तरीके से बस्ती के बीच से निजी फैक्टरी की एचटी लाइन न खींची जाए। फैक्टरी के मुख्य रास्ते पर लाइन खींची जाए। फर्जी पैथ लैब के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकारियों से वार्ता हुई। एक सप्ताह के अंदर समस्याओं से समाधान के आश्वासन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष निक्की तालियान ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान शाकिर मुखिया, हिवाल कांबोज, नासिर, हारून, राजा ठाकुर, दीपक दूबे, हर्षित त्यागी, आदेश त्यागी, अकरम, आदेश शर्मा, शिवम, रमीज, पंकज शर्मा, इमरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed