{"_id":"6acf8b918052cac69d0a179e","slug":"bku-activists-staged-a-sit-in-protest-on-the-service-road-amidst-waterlogging-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106586-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सर्विस रोड पर जलभराव के बीच भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैठकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सर्विस रोड पर जलभराव के बीच भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैठकर दिया धरना
विज्ञापन
दौराला - जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर गंदे पानी में बैठकर धरना देते भाकियू क्रांति क
- दुर्घटना होने और बीमारियां फैलने की आशंका जताई
- एनएचएआई के अधिकारियों और टोल ठेकेदार के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बे में सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार को भाकियू क्रांति ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष रोहित अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जलभराव के बीच बैठकर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश ने भी मौके पर पहुंचकर धरने को समर्थन दिया।
लोगों ने बताया कि सर्विस रोड पर लंबे समय से पानी भरा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। गंदे पानी से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। रोहित अहलावत ने कहा कि टोल अधिकारियों और जिलाधिकारी को कई बार अवगत कराया गया। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण लोग परेशान हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से निकलना विशेष रूप से मुश्किल है। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान न होने तक परेशानी जारी रहेगी।
धरने की सूचना पर एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहुल कुमार और अंकुर कुमार के साथ टोल के ठेकेदार प्रमोद भी वहां आए। उन्होंने किसानों से बातचीत की और जलभराव की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ठेकेदार ने लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान नरेश, भूपेंद्र, नवीन, सुनील, बृजेश, अर्जुन, रामबीर, मुकेश, सिद्धार्थ, नीरज, प्रद्युमन, योगेंद्र, जीशान, लिटिल और देवेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।