फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU activists locked the office and sat on a dharna, holding the Executive Engineer hostage

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर ताला जड़कर धरने पर बैठे, अधिशासी अभियंता को बंधक बनाया

Sun, 21 Feb 2021 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
BKU activists locked the office and sat on a dharna, holding the Executive Engineer hostage
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर ताला जड़कर धरने पर बैठे, अधिशासी अभियंता को बंधक बनाया
विज्ञापन

मवाना। बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। उनके नहीं मिलने पर कर्मचारियों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। बाद में पहुंचे अधिशासी अभियंता को बंधक बना लिया। बाद में वार्ता हुई, जो सिरे नहीं चढ़ी। कार्यकर्ताओं ने सोमवार से अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
भाकियू नेता नरेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता देशराज सोनी के कार्यालय पर पहुंचे। उनके वहां नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। दो घंटे बाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे तथा भाकियू कार्यकर्ताओं से बात की। कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को बुलाने की मांग की। अधिशासी अभियंता के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंधक बना लिया। जिसके बाद वार्ता शुरू हुई। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग थी कि बकाए में काटे गए बिजली कनेक्शनों को जोड़ा जाए। इलेक्ट्रॉनिक मीटर की रीडिंग अधिक आ रही है, उन्हें बदलवाया जाए। वार्ता सफल नहीं हुई। जिसके बाद कार्यकर्ता दोबारा धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इसके बाद थाना प्रभारी तथा अधिशासी अभियंता वहां से निकल गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। इस दौरान टीपू, संदीप, सोहित चौधरी, शौकीन, पवन, रहीसुद्दीन, जगबीर, सूरज सिंह, गुड्डू, बबलू, संजय और रणपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

18.5 लाख रुपये बकाया
करीब 18.5 लाख रुपये के बकाया में 20 कनेक्शन काटे गए हैं। प्रत्येक पर करीब 75 हजार रुपये बकाया है। इनसे 50 फीसदी बकाया जमा करने का अनुरोध किया था। - देशराज सोनी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed