फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's 'Seva Sankalp Abhiyan' to begin on the 17th.

Meerut News: भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 से

Fri, 11 Sep 2026 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
BJP's 'Seva Sankalp Abhiyan' to begin on the 17th.
भाजपा की बैठा के में उपस्थित कार्यकर्ता । (स्रोत कार्यकर्ता) फलावदा
फलावदा। कस्बे में शुक्रवार को मवाना पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यह बैठक अध्यक्ष के आवास पर आयोजित की गई थी। इसमें भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान ने बताया कि भाजपा सेवा संकल्प अभियान जन सेवा ही प्रभु सेवा चला रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलेगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में आयोजित होगा। महीने भर में कुल 13 प्रमुख कार्यक्रम किए जाएंगे। अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी ने अभियान का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य सेवा भाव को आचरण में उतारना है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव धरातल पर सुनिश्चित करना है।0
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। शाम 7:00 बजे प्रदेश के सभी बूथों पर दीप जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी इसमें शामिल होंगे। किसान, महिलाएं, युवा, श्रमिक, छोटे व्यापारी और दिव्यांगजन अपने घरों में दीया जलाकर आभार व्यक्त करेंगे। इस बैठक में जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर और मंडल महामंत्री राजकुमार सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed