फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's Akhil Kaushik nominated from Mawana

Meerut News: मवाना से भाजपा के अखिल कौशिक ने किया नामांकन किया

Tue, 25 Apr 2023 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
BJP's Akhil Kaushik nominated from Mawana
मवाना। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन मवाना नगर पालिका तथा नगर पंचायत के लिए नामांकन के अध्यक्ष पद के लिए 12 तथा सदस्य पद के लिए 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि अध्यक्ष के लिए मवाना से भाजपा प्रत्याशी अखिल कौशिक ने नामांकन किया। वहींं, अध्यक्ष पद के लिए 25 तथा सदस्य के लिए 187 नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने वालों का जमावड़ा रहा। नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अखिल कौशिक, निर्दलीय नरगिस, मदनी तथा विनय दुबलिश ने नामांकन किया। वहीं, हस्तिनापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष के लिए सुधा, निर्दलीय सरिता, परीक्षितगढ से भाजपा के सचिन अग्रवाल, बसपा के गुलबीर सिंह, निर्दलीय सविता, बहसूमा से भाजपा के सचिन कुमार, निर्दलीय अनिता, ममता, मिथलेश, शाहजहांपुर से निर्दलीय तारिक खान, भाजपा से नवनीत कुमार, फलावदा से निर्दलीय नईम अनवर, बसर नवाज, अब्दुल समद, इंतजार, नैय्यर आलम, भाजपा से अशोक सैनी, निर्दलीय फरीदा, किठौर से रालोद की रिहाना, निर्दलीय शाहना, भाजपा से मुमताज ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

सदस्य पद के लिए मवाना से वार्ड 1 से प्रकाश, धर्मपाल, सचिन दयावती, 2 से अनिल, मुनीश्वर, शोभित, सलेकचंद, 3 से सुषमा, प्रमिला, रीना आजाद, अलका रानी, 4 से अवजीत, 5 से मनीष, 6 से रविंद्र, मनोज, मनोज, रविंद्र, 7 से कृष्णा, मुकेश, सीमा, 8 से सलीम, बलवान, बाल्ले, 9 से ऋषभ जैन, पकंज, सैनिल, अक्षत जैन, 10 से हामिद, विशाल, 11 से नितिन कुमार, योगेंद्र, धर्मराज, 12 से शहनाज, हामिदा, कोमल और शहनाज, 13 से सलीम, संजय कुमार, नितिन, गोविंद, फुरकान, 14 से शाहजहां, शकीला, प्रियंका, 15 से अनिता राज, सीमा, 18 से उस्मान, 19 से अर्चना गोयल, 20 से नरेश और राजेंद्र चौहान, 21 से सलमा, नफीसा, 22 से अफसाना, अफसाना, रेशमा, ज्योति, 23 से शाहजहां, कौसरजहां, शरीफन, 24 से हरिओम शर्मा, 25 से उवेश ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हस्तिनापुर से सदस्य के लिए 24, परीक्षितगढ से 11, बहसूमा से 9, शाहजहांपुर से 13, फलावदा से 32, किठौर से 34 नामांकन पत्र जमा हुए।

नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष सदस्य
मवाना नगर पालिका 01 09
हस्तिनापुर नगर पंचायत 02 01
बहसूमा नगर पंचायत 00 01
फलावदा नगर पंचायत 01 06
परीक्षितगढ़ नगर पंचायत 00 04
किठौर नगर पंचायत 01 06
शाहजहांपुर नगर पंचायत 00 05
--
दिव्यांग ने किया नामांकन
मवाना। किठौर के वार्ड संख्या 11 से दिव्यांग महबूब भाजपा प्रत्याशी के रूप में ट्राइ साइकिल से तहसील में नामांकन कराने पहुंचे। उनको नामांकन पत्र जमा कराने के लिए पुलिस द्वारा लगाया गया मेटल डिटेक्टर गेट को हटाना पड़ा। उसके बाद ही महबूब ट्राइसाइकिल सहित नामांकन पत्र जमा कराने के लिए खिड़की तक पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed