फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers took out a foot march on the birth anniversary of Vallabhbhai Patel.

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पैदल यात्रा निकाली

Mon, 10 Nov 2025 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a foot march on the birth anniversary of Vallabhbhai Patel.
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर पद यात्रा निकाली जाती हुई। स्त्रोत:- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। किठौर विधानसभा क्षेत्र में बीएमएम इंटर काॅलेज मऊखास से हसनपुर कलां तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पैदल यात्रा निकाली। सांसद अरुण गोविल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा व पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने क्षेत्र के महान तपस्वी काॅलेज संस्थापक महात्मा लटूर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का शुभारंभ किया।
पैदल यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर निकले और करीब चार किलोमीटर की पैदल यात्रा की। मेरठ-गढ़ मार्ग पर गांव हसनपुर कलां में शिव मंदिर पर पैदल यात्रा का समापन कैबिनेट मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और सत्यवीर त्यागी ने किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल के भारत के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। जब भारत कई हिस्सों में बंटा हुआ था उन्होंने सभी रियासतों को एक साथ मिलाकर अखंड भारत बनाया। उन्होंने कश्मीर में भी अनेक कार्य कराए। उन्होंने वंदे मातरम पर कहा कि यह भारत की शान है परंतु किसी ने इस पर विचार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कि देश के सभी हितैषियों का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती व वंदे मातरम गीत का सम्मान कर जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नए युवाओं को भाजपा से जोड़ें और उनका वोट बनवाने में सहयोग करेें।

इस दौरान भंवर सिह तोरम, पूर्व प्रमुख ब्रजवीर सिंह मावी, कौशल चौहान, शिवकुमार गुर्जर, मुनेश त्यागी, महेश प्रजापति, प्रदीप गुप्ता, कृष्ण त्यागी, उदय प्रताप सिंह, मोनू, नकुल, बिमला जाटव, वीरेंद्र भाटी, मनवीर मलिक, राकेश चौधरी, स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज, दुष्यंत तोमर, प्रशांत तोमर, फिरेराम सिंह, ऋषि प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed