{"_id":"66d2419a1c172d42cf01fad4","slug":"bjp-workers-sitting-on-dharna-in-kotwali-meerut-news-c-29-1-smrt1035-128924-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
बुढ़ाना। शस्त्र लाईसेंस फाइल की स्वीकृति में भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली में धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने कहा कि तहरीर दो, जांच कराएंगे। सीओ ने आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार शाम करीब छह बजे बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे तथा धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ता अंकुश राठी के परिचित इटावा निवासी गौरव राठी की शस्त्र लाइसेंस की फाइल स्वीकृति के लिए आई हुई है। आरोप है कि फाइल की स्वीकृति के लिए पुलिसकर्मी ने भाजपा कार्यकर्ता से सुविधा शुल्क की मांग की। कार्यकर्ता की शर्ट का कॉलर पकड़ कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि पीड़ित को जेल भेजने की धमकी दी। धरने की सूचना पर इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र उनके बीच पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि घटना के संबंध में तहरीर दो, वे जांच कराएंगे। इसी दौरान जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह भी कार्यकर्ताओं के बीच धरने पर बैठ गए। यह सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात सुनी। सीओ ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता की। सीओ ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी विराट को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए गए है। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह, अभिषेक संगल, हिमांशु संगल, अंकुश राठी, अंकित गर्ग, रामनरेश सिंह, मोनू कुरथल व पवनीश सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।