फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers pledged to create a drug-free society.

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

Sun, 30 Aug 2026 08:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 30 Aug 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
BJP workers pledged to create a drug-free society.
नगर मंडल के बूथों पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के मन की बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। भाजपाइयों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता निर्धारित बूथों पर एकत्र हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए नशामुक्त युवा अभियान पर जोर दिया। इसके अलावा स्वनिधि योजना के माध्यम से 35 लाख से अधिक महिलाओं के सशक्तिकरण, उपग्रह तकनीक के जरिए बेटियों की अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी और देश के इतिहास को जानने के लिए विकसित किए जा रहे डिजिटल माध्यमों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन

नगर मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर जनभागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान महामंत्री सुभाष, वेद प्रकाश, रक्षित गर्ग, प्रदीप बुद्धिराजा, तरुण महेश्वरी, अंकुर गुप्ता, ललित गुप्ता, मंगू प्रधान, प्रेमलता सक्सेना, नागेंद्र राठी, आलोक जैन, वरुण राजपूत, पिंकी सोम, शालिनी सैनी, उमा त्यागी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed