फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers burst firecrackers and distributed sweets to celebrate the landslide victory in Bihar.

Meerut News: बिहार में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी व मिठाई बांटी

Sat, 15 Nov 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burst firecrackers and distributed sweets to celebrate the landslide victory in Bihar.
मेरठ..कंवलजीत..बिहार चुनाव की जीत पर बेगमपुल पर जश्न मनाते मिठाई बांटते व आतिशबाजी करते भाजपाई.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बिहार में प्रचंड जीत पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। शुक्रवार शाम को भारत माता चौक (बेगम पुल) पर एकत्र होकर जोरदार आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की खुशियां मनाई। विवेक रस्तोगी ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर एक बार फिर पूर्ण आस्था जताई है।
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा की जीत है। यह परिणाम सिद्ध करता है कि आज देश में गरीब कल्याण, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति को जनता पूरे मन से स्वीकार कर चुकी है। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को एक बार फिर नकारते हुए यह संदेश दे दिया है कि देश अब सिर्फ विकास और स्थिरता चाहता है।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, रतन पाल सिंह ने कहा कि इस विजय से उत्साहित होकर आने वाले सभी चुनावों में पूरी शक्ति के साथ कार्य करेगा और प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करेगा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि जनता ने विकास व सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महेश बाली, सुरेश जैन रितुराज, विपिन जिंदल, नरेंद्र उपाध्याय, दीपक शर्मा, अरुण वशिष्ठ, प्रभारी अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed