फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will win all 17 seats of mayor: Bhupendra Chaudhary

महापौर की सभी 17 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी भाजपा : भूपेंद्र चौधरी

Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP will win all 17 seats of mayor: Bhupendra Chaudhary
महापौर की सभी 17 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी भाजपा : भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गोलागोकर्ण चुनाव में भाजपा की जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि रामपुर, मैनपुरी उपचुनाव भी भाजपा जीतेगी। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस बार महापौर की सभी 17 सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। खतौली विधानसभा सीट पर विक्रम सैनी की सदस्यता खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कानून का मामला है। अगर दोबारा चुनाव हुआ तो हम जनता से फिर भाजपा को जिताने की अपील करेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मिठाई खिलाकर गोलागोकर्ण चुनाव में जीत की बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बहन जी और अखिलेश यादव का काम सिर्फ ट्विटर पर खीज उतारना रह गया है। चुनाव में हारते हैं तो कभी ईवीएम को दोषी ठहराने लगते हैं तो कभी प्रशासनिक तंत्र को गलत कहने लगते हैं। कहा कि भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं, हर वर्ग की पार्टी है। हमेशा बेहतर करने की चुनौती के साथ विकास के संकल्प के साथ हम 2024 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे और पिछली बार से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विपक्ष के नेता चुनाव के बाद घर बैठ जाते हैं और भाजपाई लोगों के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अधिकतर जिलों में उनका दौरा हो चुका है। जनता का विश्वास भाजपा में लगातार बढ़ा है। भाजपा पहले भी महापौर में 14 सीटों पर जीती थी। इन सीटों के साथ मेरठ और अलीगढ़ के अलावा नई सीट शहाजहांपुर में भी इस बार भाजपा जीत हासिल करेगी। नगर पंचायतों में भी अच्छा प्रदर्शन रहेगा। निकाय चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई चुनाव विपक्ष गठबंधन के दम पर ही लड़ता आया है, लेकिन जनता ने दिखा दिया कि भाजपा ही उनकी पहली पसंद है। लोगों के इसी विश्वास के चलते रामपुर और मैनपुरी के उप चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट किसी का हो जीत होनी चाहिए
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में टिकट किसी का भी हो लेकिन जीत भाजपा ही होनी चाहिए, इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को पार्टी के कार्यों से अवगत कराएं। इस मौके पर विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सुरेश जैन रितुराज, विनीत शारदा, सुनील भराला, जयकरण गुप्ता, कमलदत्त शर्मा, मनिंदरपाल सिंह, गजेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, संजय त्यागी, हरिकांत अहलूवालिया, विवेक रस्तोगी, सुरेश राणा, अंकुर राणा, वीनस शर्मा, विनय विरालिया, विभोर चौधरी, सीमा अग्रवाल, मंजू बिष्ट, मीनल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed