{"_id":"56eb07c74f1c1b58278b4ace","slug":"bjp-will-not-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ बोले, नहीं देंगे भाजपा को वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ बोले, नहीं देंगे भाजपा को वोट
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के लिए रवाना होते मेरठ के सर्राफा कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ समेत पूरे देश के सर्राफा व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में भाजपा के खिलाफ आक्रोष व्यक्त किया। कहा अगर वित्त मंत्री एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेते तो सर्राफा कारोबार से जुड़े सभी व्यापारी भाजपा को वोट नहीं देंगे। वहीं, सर्राफा व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की।
आम बजट में वित्तमंत्री ने सोने और हीरे पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाई है। इसके विरोध में ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन ने 2 मार्च से हड़ताल कर रखी है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान पर पूरे देश के सर्राफा व्यापारी एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।
सुबह करीब 7 बजे मेरठ के दर बाजार, टाउन हाल, लिसाड़ी रोड, हापुड़ अड्डा, शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा आदि स्थानों से सर्राफा व्यापारी बसों और निजी वाहनों में बैठकर शॉप्रिक्स मॉल पहुंचे। यहां से सभी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
इस दौरान हर कोई वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। व्यापारियों ने भाजपा, वित्तमंत्री और एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ नारेबाजी लिखी तख्तियां ले रखी थीं।
इस दौरान मुख्य रूप से ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन मेंबर रवि प्रकाश अग्रवाल, विजय आनंद, नरेश माहेश्वरी, सर्वेश सर्राफ, दिनेश रस्तोगी, लोकेश अग्रवाल, संत कुमार वर्मा, दीपक वर्मा, दिनेश रस्तोगी, मनोज गर्ग, रमेश चंद राठी, राजेंद्र माहेश्वरी, सुधीर , जितेंद्र वर्मा, सेठ बिहारी लाल आदि मौजूद रहे।
शहर सर्राफा में खुली दुकानें
दो मार्च से मेरठ समेत पूरे देश का सर्राफा बाजार बंद पड़ा है। मेरठ में भी संघर्ष समिति बनाकर सभी संस्थाएं पूरे सर्राफा बाजार को बंद कराए हुए हैं। बृहस्पतिवार को मेरठ से आंदोलन में सक्रिय संस्थाओं के पदाधिकारी दिल्ली रवाना हुए तो कुछ सर्राफा व्यापारियों ने दोपहर के समय शहर सर्राफा में अपनी दुकानें खोल ली। हालांकि ग्राहकों के न आने के बाद ये दुकानें शाम होते होते बंद हो गई।
सर्राफा व्यापारियों का समर्थन
देहली गेट, गांधी मार्ग, व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन मूना और महामंत्री अरुण माहेश्वरी ने भी सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी वापस लेनी चाहिए।