{"_id":"5b9512d7867a557fee025aad","slug":"bjp-will-make-discussion-three-days-to-prepare-for-lok-sabha-elections-in-western-region","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पश्चिमी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर तीन दिन करेगी मंथन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पश्चिमी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर तीन दिन करेगी मंथन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 09 Sep 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की एक तरफ जहां राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में हो रही है, तो जनपद स्तर पर भी लोकसभा चुनाव की तैयारी को मंथन शुरू हो गया है। भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी और एमएलसी विजय बहादुर पाठक शनिवार रात मेरठ पहुंच गए। पहले दिन उन्होंने हापुड़ में दौरा किया और बैठक ली। इसके बाद रात में मेरठ पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। वरिष्ठ पदाधिकारी जिला और महानगर स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बैठकों का दौर शुरू कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को एमएलसी विजय बहादुर पाठक पश्चिमी क्षेत्र में तीन दिन के प्रवास के लिए मेरठ पहुंचे।
पाठक इस दौरान जिला और महानगर इकाइयों की अलग-अलग बैठक करने के साथ बूथ प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार इन बैठकों के बीच वह भाजपाइयों में इन दिनों बढ़ रही आपसी गुटबाजी को भी सुलझाने के साथ प्रांतीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजेंगे। भाजपाइयों में भी उनके प्रवास को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आसपास के जनपदों का भी दौरा करेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/