Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will form government with absolute majority in 2027: Dinesh Sharma

2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : दिनेश शर्मा

Mon, 11 May 2026 09:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 11 May 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
BJP will form government with absolute majority in 2027: Dinesh Sharma
मेरठ-----सिवाया टोल प्लाजा पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का बुके देकर स्वाग करते हुए क्षे
दिल्ली से मुजफ्फरनगर जाते हुए टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

बोले-कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। प्रदेश सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि 2027 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। पूर्व डिप्टी सीएम दिल्ली से मुजफ्फरनगर जाते हुए कुछ देर के सिवाया टोल प्लाजा पर रुके थे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

टोल प्लाजा पर भाजपा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद पंडित अजय भारद्वाज भराला के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया। डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। बंगाल की जीत के बाद यूपी में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और उत्साह के साथ कार्य करें। इस दौरान दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, लावड़ मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडल महामंत्री रवि पुनिया, जितेंद्र प्रधान, डॉ राजीव भारद्वाज, डॉ धनेश, मनोज शर्मा, विनीत विहान, संदीप विहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed