फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP supporters welcomed Dharmpal Singh reached Meerut after becoming the minister in charge

Meerut: प्रभारी मंत्री बनने के बाद मेरठ पहुंचे धर्मपाल सिंह, बोले-केंद्र सरकार ने पेश किया सर्वहितकारी बजट

Mon, 06 Feb 2023 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Feb 2023 12:35 PM IST
सार

जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद धर्मपाल सिंह सोमवार को पहली बार मेरठ पहुंचे। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह उनका पहला मेरठ दौरा है।

विज्ञापन
BJP supporters welcomed Dharmpal Singh reached Meerut after becoming the minister in charge
धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह आज मेरठ पहुंचे। सुबह सवा 10 बजे वह सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


दोपहर बाद वह दीन दयाल उपाध्याय संस्थान में बजट संगोष्ठी में शामिल होंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जनपद प्रभारी मंत्री बनने के बाद मंत्री धर्मपाल सिंह का ये पहला मेरठ दौरा है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: राम-राम नहीं बोलने पर छात्र पर हमला, UP बोर्ड परीक्षा में गणित की तरह स्कोरिंग होगी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद धर्मपाल सिंह सोमवार को पहली बार मेरठ पहुंचे। इस दौरान भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं का साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचने के निर्देश दिए।

कहा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले इसका सभी कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना होगा। उन्होंने आवारा पशुओं के लिए गोशालाओं का निर्माण करने की बात कही। कहा, जमीन सरकार की ओर से उपलब्ध कराएगी, बस उधमियों को आगे आना होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सरोजिनी अग्रवाल समेत तमाम भाजपा समर्थक मौजूद रहे।


केंद्र सरकार ने पेश किया सर्वहितकारी बजट: धर्मपाल सिंह
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा केंद्र सरकार ने सर्वहितकारी बजट पेश किया है। इसमें किसान, युवा और उधमी सभी का ध्यान रखा गया है। देश की तरक्की की का रास्ता किसान से होकर जाता है। बजट में किसान सम्मान निधि के लिए 60 हजार करोड़ का बजट रखा गया है। बागबानी, मत्स्य समेत मोटा अनाज आदि में किसान को अनुदान मिलेगा। इसके लिए बजट में घोषणा हुई है।

 

ये बातें प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आज उधमियों की पहली पसंद बन गया है। मेरठ से भी बड़ी संख्या में उधमी इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लेंगे। यह प्रदेश की वर्तमान सरकार का ही असर है जो सभी को बेहतर कानून व्यवस्था मिल रही है। उधमियों को बेहतर बिजली, कनेक्टिविटी मिल रही है। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा समेत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed