{"_id":"5e28b23d8ebc3e4afe313cff","slug":"bjp-supporters-reached-in-public-meeting-sardana-news-mrt4652586164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभा में शामिल हुए भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभा में शामिल हुए भाजपाई
विज्ञापन
सरधना। हजारों की संख्या में भाजपाई एवं संगीत सोम सेना के कार्यकर्ता मेरठ में हुई जनसभा में शामिल हुए। नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में मेरठ में हुई रैली में शामिल होने के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन व संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता रवाना हुए। दूसरी तरफ विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय से सैंकड़ों कार्यकर्ता रैली के लिए सवार हुए। ठाकुर चौबीसी से भी काफी संख्या में लोग बसों में सवार होकर रैली में शामिल होने गए। नगर कार्यकारिणी में मंगू प्रधान, शैलेंद्र गुप्ता, दीपक अरोरा, आशीष गुप्ता, सचिन खटीक, शेखर सोम, शाहनवाज आदि शामिल रहे।
जानीखुर्द। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में मेरठ में आयोजित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में जानी क्षेत्र से हजारों व्यक्ति बसों और कारों से पहुंचे। गांव गेझा से सिवाल मंडल अध्यक्ष विनोद गेझा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बसों से जनसभा में पहुंचे। गांव बाफर जिला सचिव मुनेश बाफर के नेतृत्व में कार्यकर्ता जनसभा में पहुंचे। वहीं, गांव सतवाई से बसों से कार्यकर्ता विधायक जितेंद्र सतवाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनसभा में शामिल हुए।
राजनाथ की रैली के लिए कार्यकर्ता रवाना
किठौर। मेरठ बुधवार को में हुई केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की रैली में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर से कार्यकर्ता बस लेकर रवाना हुए। भाजपा नेता जाकिर खान के नेतृत्व में दो बसों की व्यवस्था की गई थी।