फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp state president will come tomorrow

Meerut News: कल आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, तैयारियां तेज

Sat, 27 Dec 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
bjp state president will come tomorrow
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर ने उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मेरठ आगमन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मेरठ पहुंचने पर काशी टोल प्लाजा पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद होटल ब्रावुरा के समीप एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित होगा। इसमें पिछड़ा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।स्वागत के बाद दोआब विलास में एक विशेष बैठक होगी। इसमें क्षेत्रीय, महानगर एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके पश्चात क्षेत्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें क्षेत्रीय पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा पार्षदगण उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आगामी रणनीति एवं प्रदेश स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन

बैठक में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जयकरण गुप्ता, अरविंद मारवाड़ी, चरण सिंह लिसाड़ी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री महेश बाली, पीयूष शास्त्री एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed