फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's former minister and BJP leader Lakshmikant Vajpai wrote a letter to the Principal Secretary

प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रमुख सचिव गृह को लिखा पत्र

Sat, 29 Jun 2019 04:40 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 29 Jun 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
BJP's former minister and BJP leader Lakshmikant Vajpai wrote a letter to the Principal Secretary
लक्ष्मीकांत वाजपेयी
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रहलाद नगर प्रकरण के बाद पूरे मेरठ महानगर के इतिहास को सामने रखते हुए पिछले दो दशक के दौरान हिंदू बहुल एवं मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों का अल्पसंख्यक बहुल मोहल्लों में परिवर्तित होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर प्रमुख सचिव गृह सहित शासन के तमाम आला अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पुलिस-प्रशासन को न केवल कटघरे में खड़ा किया है, बल्कि बृहस्पतिवार को पूरे लावलश्कर के साथ प्रहलाद नगर पहुंचने पर भी सवाल उठाया है। वाजपेयी ने कहा कि इतने बड़े अमले को देखकर लोग सहम गए और अपनी बात नहीं रख पाए। वाजपेयी ने प्रमुख सचिव गृह सहित शासन के तमाम आला अधिकारियाें को भेजे पत्र में किसी सक्षम अधिकारी से गोपनीय जांच कराने की मांग की। वाजपेयी ने कहा कि पाकिस्तान से आए हुए हिंदुओं को यह आवास आवंटित हुए थे। प्रहलाद नगर के पीछे इस्लामाबाद मोहल्ला है। उसकी मुख्य निकासी एवं प्रवेश मुख्य हापुड़ रोड पर 6-7 सड़कों के माध्यम से है। मात्र 4-5 फुट चौड़ी एक गली इन दोनों आबादियाें के बीच है। ऐसे में यदि इस गली पर गेट लगा दिया जाता है तो किसी को कोई असुविधा नहीं होगी। क्योंकि हापुड़ रोड से इस्लामाबाद का पर्याप्त निकास है। गेट लगाकर उसे रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखा जाये और गेट पर एक निकासी के लिए सिर्फ पैदल का रास्ता दिया जाये। ताकि असामाजिक तत्व दुपहिया वाहन आदि से आकर स्टंट कर माहौल को खराब न कर सकें।
विज्ञापन

ये मोहल्ले हुए अल्पसंख्यकों के
वाजपेयी ने पत्र में कहा कि थाना कोतवाली के जाटान स्ट्रीट, सराय जीना, बनियापाड़ा, तोपचीवाड़ा, रायजदगान, इस्माईल नगर, छीपीवाड़ा, दाऊदग्रान, खटीकान, खत्ता रोड, खंदक बाजार, शाहघासा आदि पहले मिश्रित आबादी और पूर्णत: हिंदू बहुल इलाके थे, जो अब पूरी तरह अल्पसंख्यक बहुल हो चुके हैं। इसी तरह थाना देहलीगेट के बागपत गेट, पत्ता मोहल्ला, सरायलाल दास, शिवशक्तिनगर, पूर्वा महावीर, पटेल नगर, थाना लिसाड़ी गेट के स्टेट बैंक कालोनी, नरपत नगर, जनकपुरी, पिलोखड़ी रोड, श्यामनगर, लिसाड़ी गेट क्षेत्र और आजाद रोड। थाना नौचंदी क्षेत्र के भवानी नगर, रामबाग, अंसारपुरा, शास्त्रीनगर सेक्टर 10 व 11 आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि थाना कोतवाली के डालमपाड़ा, पेड़ामल बाजार, पूर्वा अफजालुर्रहीम, भगत सिंह मार्केट, पीर वाली गली, कुम्हारों वाली गली, पोदीवाड़ा व तीरगरान। देहलीगेट थाना के जाटव गेट, ईश्वरपुरी, लिसाड़ीगेट थाना के रामनगर, नौचंदी थाना के पूर्वी कल्याण नगर, जैदी फार्म, शास्त्रीनगर सेक्टर 8,9,12 और 13, माधोनगर तथा एल ब्लाक शास्त्रीनगर के साथ ही थाना रेलवे रोड के रोनकपुरा, ईदगाह की ओर से देवपुरी व जैननगर, मकबरा डिग्गी की ओर से प्रेेमपुरी तथा थाना सदर बाजार के सोतीगंज, गुरुद्वारा रोड ऐसे हैं, जहां हिंदू अल्पसंख्यक हो चुके हैं।

पहले बाजार रेट से ज्यादा, फिर मनमाना
इन इलाकों में अल्पसंख्यक पहले बाजार रेट से ज्यादा पर मकान खरीदते हैं। उसके बाद अपने हिंदू समाज में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो जाती है। वे दूसरी कालोनी में जाने का मन बनाते हैं, तो अल्पसंख्यक समाज मजबूरी का लाभ उठाकर संपत्ति कम रेट पर खरीदता है।
लक्ष्मीकांत के सुझाव.............
- इस्लामाबाद की सीमा पर गेट होना चाहिए
- गेट रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहे
- निकासी के लिए सिर्फ पैदल का रास्ता हो
- प्रहलादनगर ही नहीं पूरे शहर के मोहल्लों के लिए कार्ययोजना बनाई जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed