फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's farmer Chaupal protests in Bhatipura

भटीपुरा में हुआ भाजपा की किसान चौपाल का विरोध

Sat, 20 Mar 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
BJP's farmer Chaupal protests in Bhatipura
भटीपुरा में हुआ भाजपा की किसान चौपाल का विरोध
विज्ञापन

मेरठ/माछरा। किसान आंदोलन का असर मेरठ के जाट बहुल गांवों में नजर आने लगा है। किठौर विधानसभा क्षेत्र के गांव भटीपुरा में शुक्रवार को प्रस्तावित किसान चौपाल का आयोजन किसान संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण नहीं हो सका। किसान आंदोलन के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई। जिसके चलते भाजपा नेताओं को लौटना पड़ा।
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव भटीपुरा जाट बाहुल्य गांव है। इसी गांव के रहने वाले किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह भी हैं। शुक्रवार को गांव भटीपुरा में चौपाल कार्यक्रम आयोजित करने के लिरए भाजपा के जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश के राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल एवं उर्दू अकादमी के सदस्य वासित अली पहुंचे। उन्होंने चौपाल कार्यक्रम का आयोजन शुरू ही किया था कि तभी कृषि कानून के विरोध में किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता वहां आ पहुंचे और उन्होंने चौपाल कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया। चौपाल कार्यक्रम नहीं होने दिया गया। जबकि गांव के ही कुछ लोग चौपाल कार्यक्रम आयोजित कराना चाहते थे। दोनों पक्षों में बहस भी हुई। परंतु आपसी विवाद न बढे़ भाजपा के पदाधिकारी बिना चौपाल लगाए लौट गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि भाजपा द्वारा किसानों का शोषण करने के उद्देश्य से कृषि बिल लाए गए हैं। इन्हें जब तक रद्द नहीं किया जाएगा, किसान इसका विरोध करते रहेंगे। भाजपा का कोई भी कार्यक्रम गांव में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की गुटबाजी आई सामने
किठौर क्षेत्र में भाजपा की किसान चौपाल थी और क्षेत्रीय विधायक को ही उससे दूर रखा गया। उनकी जानकारी और सहमति के बिना जिला संगठन ने यह कार्यक्रम भटीपुरा गांव में तय किया। सर्किट हाउस में किठौर विधायक सतवीर त्यागी ने इस पर नाराजगी भी जताई। जिससे साफ हो गया कि जिलाध्यक्ष का जनप्रतिनिधियों से सही सामंजस्य नहीं बैठ रहा। यही कारण रहा कि सूर्यप्रकाश पाल तो गांव पहुंचे, लेकिन किठौर विधायक गांव नहीं गए। शायद उन्हें मालूम था कि वहां विरोध होगा। अहम बात ये है कि भाजपा जिलाध्यक्ष जाट हैं और उन्होंने जाट बहुल गांव में कार्यक्रम तय किया। बावजूद इसके विरोध होना और कार्यक्रम न होना, जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed