फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP respects every section of society: Vimal Sharma

भाजपा प्रत्येक वर्ग का सम्मान करती है : विमल शर्मा

Sat, 10 Oct 2026 07:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 10 Oct 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
BJP respects every section of society: Vimal Sharma
जानीखुर्द। राहुल चौधरी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर स्वागत कार्यक्रम मे
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेशमंत्री बनने पर राहुल चौधरी का ग्रामीणों ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर शनिवार को गांव ढ़डरा में ग्रामीणों ने राहुल चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर अपनी खुशी जाहिर की। स्वागत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान करती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कई प्रकार की जनहित योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की नीति पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। पार्टी में हर समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता को मान-सम्मान मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल चौधरी को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से यह बात एक बार फिर प्रमाणित हो गई है कि पार्टी जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री राहुल चौधरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरेंगे। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण विभाग के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, प्रदीप ढ़डरा, दयाल त्यागी, मनोज चौधरी, प्रदीप गेझा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed