फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP realizes Mahatma Gandhi's dreams: Ramesh Kaushik

महात्मा गांधी के सपनों को भाजपा ने किया साकार: रमेश कौशिक

Mon, 13 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP realizes Mahatma Gandhi's dreams: Ramesh Kaushik
महात्मा गांधी के सपनों को भाजपा ने किया साकार: रमेश कौशिक
विज्ञापन

बागपत। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी के सपने को पूरा किया है। दूसरे देशों के अल्पसंख्यक और शोषितों के लिए नागरिकता कानून बनाकर उन्हें देश में आश्रय दिया है। इससे विपक्ष बौखला गया और देशभर में भ्रम पैदा कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता जागरूकता लाने का कार्य करें।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित सभा में मुख्य अतिथि रमेश कौशिक ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति बेहद खराब है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अल्पसंख्यकों पर निरंतर शोषण और अत्याचार बढ़े है। जिस समय बंटवारा हुआ था, उस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि जो हिंदू वहां है, वह कभी भी भारत आ सकते हैं, उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के सपने को पूरा किया। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष भ्रम फैला रहा है। भाजपा कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में प्रचार करें ।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. सत्यपाल ने कहा कि यह कानून किसी भी हिंदुस्तानी के लिए खतरा नहीं है। तीन इस्लामिक देशों में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है। तीन साल की लड़की को उठाकर उससे इस्लाम कबूल कराने जैसे मामले सामने आए हैं। देश में शरणार्थियों की संख्या 31318 है, उन्हें नागरिकता दी जाएगी। सरकार ने 11 साल के बजाए पांच साल में आवेदन करने की समय सीमा निर्धारित की है। दस जनवरी से यह कानून पूरे देश में लागू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा सीएए के नाम पर कुछ राजनीतिक पार्टियां देश को बांटने का काम कर रही है। षडयंत्र रचकर विकास में बाधा बन रही है। इस कानून में किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।
हरियाणा के राई विधानसभा से विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देश की जनता को विपक्ष भ्रमित कर उपद्रव करवा रहा है। इस कानून में जो नियम बनाए गए है, उसमें शरणार्थियों को सहूलियत दी गई है।
जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा ने कहा कि तीनों देशों में हिंदुओं की संख्या निरंतर घटती जा रही है। वहां हिंदू सुरक्षित नहीं है। हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों को इस कानून से डरने की जरूरत नहीं है। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि कानून किसी के विरोध में नहीं है। लोगों को यह समझना होगा।

सभा का संचालन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने किया। बड़ौत विधायक केपी मलिक, पूर्व विधायक साहब सिंह, लोकेश दीक्षित, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा, यशपाल सिंह, वीरेश तोमर, पुष्पेंद्र डौला, भूपेंद्र चौहान, सुदेश चौहान, जयकरण, ठाकुर प्रदीप, सरिता चौधरी, एडवोकेट रामपाल नेहरा, कंवरपाल गुर्जर, कुलदीप भारद्वाज, संतराम फौजी, विनोद भारद्वाज, मनुपाल बंसल, महेश आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed