फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP protests against Women's Reservation Bill, burns effigies of opposition

Meerut News: महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, विपक्ष के पुतले फूंके

Wed, 22 Apr 2026 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against Women's Reservation Bill, burns effigies of opposition
सरधना। महिला आरक्षण बिल के संसद में पारित न होने के विरोध में बुधवार को भाजपा नगर मंडल ने महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। महिला आरक्षण बिल के संसद में पारित न होने के विरोध में बुधवार को भाजपा नगर मंडल ने महिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने किया।
प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पुतले दहन किए। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि नारी सशक्तीकरण भाजपा का संकल्प है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि संसद में महिला आरक्षण बिल असफल होने के बाद महिलाओं में आक्रोश है और वह अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रही हैं।
विज्ञापन

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोम, उमा त्यागी, शालिनी सैनी, विमला अरोड़ा, इंद्रा जाटव, पूजा जैन, श्वेता वर्मा, पूजा अहलूवालिया, आरती सैनी सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर, राहुल चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, रक्षित गर्ग, दीपक विश्वकर्मा और ललित गुप्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed