फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP presidents will be elected through nomination

Meerut News: मनोनयन से होगा भाजपा के अध्यक्षों का चुनाव

Tue, 10 Dec 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP presidents will be elected through nomination
मेरठ। भाजपा के संगठन चुनाव में इस बार भी मतदान की बजाय मनोनयन से मंडल अध्यक्षों, महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। आपसी गुटबाजी से बचने के लिए आमने-सामने के चुनाव की बजाय पार्टी मनोनयन का मार्ग अपनाएगी। इस कारण खुद को पदों पर काबिज कराने के लिए दावेदारों ने भागदौड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा की बूथ समितियों का गठन लगभग पूरा हो चुका है। अब 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि 16 से 30 दिसंबर तक महानगर अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों के चुनाव संपन्न होंगे। मंडल अध्यक्ष के लिए पार्टी ने 35 से 45 वर्ष की आयु तय की गई है, जबकि जिलाध्यक्षों के लिए 45 से 60 वर्ष के बीच की आयु का मानक तय किया गया है। चुनाव के लिए भी पार्टी ने मतदान कराने की प्रक्रिया से किनारा कर लिया है और मुख्य पदों पर मनोनयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि सीधे चुनाव कराने से पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी बढ़ेगी और आपसी सहयोग की भावना को नुकसान पहुंचेगा। लगभग एक दशक पहले भाजपा ने मंडल अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों के लिए सीधे चुनावी प्रक्रिया अपनाई थी। इससे भाजपा नेताओं के बीच गुटबाजी बढ़ गई थी। इससे काफी समय तक पार्टी नेताओं के बीच आपसी कटुता बनी रही। इसी कारण पार्टी ने मतदान की प्रक्रिया से परहेज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed