फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP people called Shankaracharya revered

Meerut News: भाजपाइयों ने शंकराचार्य को पूज्यनीय बताया

Fri, 23 Jun 2023 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 23 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
BJP people called Shankaracharya revered
मेरठ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा संघ पर लगाए गए आरोपों पर महानगर संघ चालक विनोद भारती ने कहा ये हमारी आपस की बात है। वो हमारे पूज्य हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी शंकराचार्य को पूज्य बताया।
विज्ञापन

बुधवार को राजराजेश्वरी मंदिर में प्रेसवार्ता के दौरान लव जिहाद के सवाल पर शंकराचार्य ने भाजपा और संघ को भी कठघरे में खड़ा किया था। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ा और शंकराचार्य नाराज हो गए। इसके कुछ देर बाद दर्शन को पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल से भी नाराजगी जताई थी। बृहस्पतिवार को सांसद ने किसी भी विवाद से इनकार करते हुए कहा कि शंकराचार्य हमारे सम्माननीय हैं। मैं उनसे शिष्टाचार भेंट करने गया था, उससे पहले क्या हुआ मुझे नहीं मालूम। उन्होंने कहा तो मैं बाहर आ गया। वहीं महानगर संघ चालक विनोद भारती ने कहा उनको लेकर हमारे मन में कोई मतभेद नहीं है। मंदिर समिति से जुड़े आनंद प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि अब कोई विवाद नहीं हैं। शंकराचार्य हमारे आदर्णीय है और सांसद जी से वर्षों पुराना परिचय हैं। कार्यक्रम में वह हमारे अतिथि थे। आगे भी होने वाले कार्यक्रम में वह हमारे अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed