फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP New Regional President Reaches Meerut, Receives Grand Welcome, Assumes Charge

भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संभालेंगे क्षेत्रीय संगठन का कार्यभार

Wed, 01 Jul 2026 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Jul 2026 12:19 PM IST
सार

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर बुधवार सुबह मेरठ पहुंचे। परतापुर स्थित हरमन सिटी के पास कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय कार्यालय में हवन के बाद वह कार्यभार संभालेंगे। 

विज्ञापन
BJP New Regional President Reaches Meerut, Receives Grand Welcome, Assumes Charge
नवाब सिंह नागर- नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष-भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर बुधवार को मेरठ पहुंचे, जहां परतापुर स्थित हरमन सिटी के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ और उन्होंने औपचारिक रूप से क्षेत्रीय संगठन का कार्यभार ग्रहण किया। शाम को भव्य कार्यक्रम के बाद वह पूर्ण रूप से कार्यभार संभालेंगे

विज्ञापन


कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में मेरठ महानगर और जिले के अलावा पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बहन की हत्या का आरोपी को नहीं जरा भी पछतावा, प्रेमी के साथ घर से गई थी इलमा, लौटते ही कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP New Regional President Reaches Meerut, Receives Grand Welcome, Assumes Charge
मेरठ में जाम - फोटो : अमर उजाला

हवन के बाद संभाला क्षेत्रीय संगठन का दायित्व
क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई। इसके बाद नवाब सिंह नागर ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की अपेक्षा जताई।


 

कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान
कार्यभार संभालने के बाद अपने संबोधन में नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और सभी के सामूहिक प्रयास से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी बल दिया।

बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में मेरठ महानगर, मेरठ जिला तथा पश्चिम क्षेत्र के कई जिलों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर नए क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed