{"_id":"5f09e89c8ebc3e63673c9e86","slug":"bjp-mp-dr-sanjeev-balyan-writes-to-cm-yogi-adityanath-barring-people-having-more-than-two-children-from-contesting-next-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने सीएम को लिखा पत्र, दो से ज्यादा बच्चे वालों को न मिले चुनाव लड़ने का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने सीएम को लिखा पत्र, दो से ज्यादा बच्चे वालों को न मिले चुनाव लड़ने का अधिकार
Sat, 11 Jul 2020 09:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:58 PM IST
सार
- जनसंख्या नियंत्रण अभियान पर विचार करने का दिया सुझाव
विज्ञापन
डॉ. संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनसंख्या नियंत्रण अभियान पर विचार करने का सुझाव दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उत्तराखंड की तरह दो से अधिक बच्चे होने की स्थिति में किसी को भी पंचायत चुनाव लड़ने का अधिकार न दिया जाए।
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम को लिखे पत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. बालियान ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती हुई जनसंख्या गंभीर समस्या है। इसके कारण प्रदेश वासियों को प्रदेश की लाभकारी नीतियों, योजनाओं एवं संसाधनों का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला प्रकरण: पते गलत, मोबाइल बंद, नहीं मिल रही फर्जी शिक्षिका, बढ़ी पुलिस की मुश्किलें
विज्ञापन
प्रदेश वासियों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। प्रदेश को जनसंख्या नियंत्रण अभियान का आरंभ करना चाहिए। इसकी शुरुआत आगामी पंचायत चुनाव से की जा सकती है। उत्तराखंड राज्य की तरह पंचायत चुनाव में ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने का अधिकार न दिया जाए जिसके दो से अधिक बच्चे हैं।